मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में पेश करेंगी बजट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23

जुलाई को संसद में मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी।

सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। वे ऐसा करने वाली देश की पहली

वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बार बजट पेश

किया था।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को

बताया कि संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया

कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी

दे दी है। केंद्रीय बजट, 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

ये केंद्र में प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली नई सरकार का पहला पूर्ण बजट

होगा। इससे पहले फरवरी में सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था।

ये

बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की प्राथमिकता एवं

विकसित भारत की दिशा को तय करेगा। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

ने एक फरवरी, 2024 को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किया था। उन्होंने लगातार

दूसरी बार वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला है।

उल्लेखनीय

है कि इस साल अप्रैल, मई में लोकसभा चुनाव होने थे, इस लिहाजा सरकार ने एक

फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। वित्त मंत्री ने अपने बजट में गरीब,

महिला, युवा और अन्नदाता यानी किसान पर फोकस किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें