मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

वित्त मंत्री सीतारमण 21-22 दिसंबर को राज्यों के वित्त मंत्रियों से करेंगी मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उद्योग जगत ने हाल ही में अपनी मांगों से संबंधित सिफारिशें सरकार को सौंपी है। इस बीच बजट पूर्व परामर्श और जीएसटी परिषद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 21-22 दिसंबर को राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक कर सकती हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की 21-22 दिसंबर को होने वाली बजट पूर्व परामर्श और वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्यों के वित्त मंत्री एक फरवरी को पेश किए जाने वाले 2025-26 के केंद्रीय बजट के लिए अपनी सिफारिशें पेश करेंगे। इन दो दिनों में से एक दिन जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक होगी, जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर छूट या जीएसटी दर को कम करने पर बहुप्रतीक्षित महत्‍वपूण निर्णय होने की संभावाना है। इसके अलावा राज्य मंत्रियों के एक पैनल की सिफारिशों के अनुसार कई सामान्य वस्तुओं पर कर दरों को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किये जाने की भी संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें