मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहु सीता सोरेन अग्नि परीक्षा को तैयार,चाचा नलिन से होगा मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहु सीता सोरेन अग्नि परीक्षा को तैयार,चाचा नलिन से होगा मुकाबला

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बहु सीता सोरेन अग्नि परीक्षा को तैयार,चाचा नलिन से होगा मुकाबला

रांची: दुमका लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। झामुमो ने शिकारीपाड़ा विधानसभा से सात बार के विधायक नलिन सोरेन को मैदान में उतारने का एलान कर दिया. और इस घोषणा के साथ ही दुमका में सियासी गतिविधियां तेज हो गयी।इधर गुरुजी की बड़ी बहु सीता सोरेन ने भी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि चाचा नलिन से जीत का आशीर्वाद के साथ ही अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करुंगी। उन्होंने कहा है कि हर बार की तरह इस बार भी चाचा हमे निराश नहीं करेंगे।

इस बार दुमका के सियासी दंगल में भावनात्मक वार की अहम भूमिका होने वाली है। अब सवाल उठता है कि क्या दुमका के दंगल में गुरुजी सीता सोरेन के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे अथवा कल्पना सोरेन की गर्जना दुमका में होगी । या फिर नलिन सोरेन को यह लड़ाई अपने बूते लड़नी है। सोरेन परिवार की बात करे तो इस सीट से सीता की जीत होती है तो यह गुरुजी का आशीर्वाद ही माना जायेगा क्योंकि आखिर सीता सोरेन परिवार का हिस्सा ही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें