मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में आज भाईदूज पर जेल के बंदियों से बहनों की कराई जाएगी प्रत्यक्ष मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्र में आज भाईदूज पर जेल के बंदियों से बहनों की कराई जाएगी प्रत्यक्ष मुलाकात

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज गुरुवार को भाईदूज के पावन अवसर पर जेलों में निरूद्ध बंदियों की उनकी बहनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कराई जायेगी। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा सकेंगी। यह मुलाकात शर्तों के साथ कराई जायेगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने सख्त और नियंत्रित व्यवस्था की है। बंदियों से केवल उनकी परिवार की महिला सदस्य और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे ही मुलाकात कर सकेंगे।जेल मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, प्रदेश के जेल में निरूद्ध भाई से मुलाकात करने की इच्छुक बहनों का भाईदूज के मौके पर पहले नाम लिखे जाएंगे। इन्हीं पंजीकृत बहनों की उनके भाइयों से मुलाकात कराई जायेगी। मुलाकात के लिये आने वाली बहनों को जेल की सुरक्षा एवं जेल नियमों का पालन करना होगा। बहनों से आग्रह किया गया है कि वे अपने साथ कोई भी प्रतिबंधित सामग्री मसलन मोबाइल फोन व मादक पदार्थ इत्यादि लेकर न आएं। मुलाकात के लिये आने वाली सभी बहनें सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में रहेंगीं।मुलाकात के लिये आने वाली बहनों से यह भी आग्रह किया गया है कि वह अपने साथ किसी प्रकार की बाहरी सामग्री लेकर न आएं। जेल कैन्टीन से भाइदूज की विशेष किट निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त की जा सकेगी। इस किट में मिठाई, कुमकुम व अक्षत इत्यादि सामग्री उपलब्ध रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें