मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में सिसोदिया को होगी दवाईयां, डायरी, पैन और भागवत गीता रखने की इजाजत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जेल में सिसोदिया को होगी दवाईयां, डायरी, पैन और भागवत गीता रखने की इजाजतनई दिल्ली, 06 मार्च । दिल्ली के कथित आबकारी शराब नीति घोटाले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की जेल नंबर 1 में रखा जाएगा। जेल में सिसोदिया को होगी दवाईयां, डायरी, पैन और भागवत गीता रखने की इजाजत होगी।शराब नीति में घोटाले के आरोपों के चलते दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। न्यायिक हिरासत के दौरान सिसोदिया को जेल में दवाईयां, डायरी, पैन और भागवत गीता रखने की इजाजत होगी। इस दौरान जेल प्रशासन ने कोर्ट को बताया कि जेल में कैदियों के लिए विपश्यना की भी व्यवस्था है।वहीं सूत्रों की माने तो सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद तिहाड़ जेल में हाई लेवल की मीटिंग हुई है। तिहाड़ प्रशासन की मीटिंग में ये तय किया गया है कि मनीष सिसोदिया को जेल नम्बर 1 में रखा जाएगा।इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय सत्येन्द्र जैन और उससे जुड़े अन्य आरोपितों की जेल में घंटो होने वाली मीटिंग पर विरोध दर्ज करते हुए कोर्ट में शिकायत कर चुकी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें