मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

किशनगंज में अपराध पर लगाम कसने को एसआईआरटी का गठन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
किशनगंज में अपराध पर लगाम कसने को एसआईआरटी का गठन

किशनगंज। जिले में बढ़ते संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्पेशल इंटेलिजेंट रेडिंग टीम (एसआईआरटी) का गठन किया है।यह विशेष टीम खुफिया सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर नकेल कसेगी। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि एसआईआरटी को खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है, जो जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में गुप्त रूप से निगरानी रखेगी और सूचना मिलते ही छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित थाने को सौंपा जाएगा, जिससे कार्रवाई में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि टीम का मुख्य फोकस अवैध बालू खनन, इंट्री माफिया, मादक पदार्थ तस्करी और लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी पर रहेगा। इसके साथ ही अंतर-जिला एवं अंतरराज्यीय गिरोहों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।एसपी ने बताया कि टीम को आधुनिक तकनीकी सहायता, संचार उपकरण और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने विश्वास जताया कि एसआईआरटी के सक्रिय होने से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस पहल से जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें