मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

हाइवा एम्बुलेंस की टक्कर में चालक और मरीज की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा । नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआ-बोधगया एनएच 82 पर हिसुआ बाईपास में बुधवार को एक एंबुलेंस और एक हाइवा की जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें एंबुलेंस चालक एवं एंबुलेंस पर सवार मरीज की मौत हो गयी। वहीं दो अन्य जख्मी है। लोगों ने एंबुलेंस सवार लोगों को उठाकर हिसुआ अस्पताल लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। नवादा सदर अस्पताल पहुंचते ही एंबुलेंस चालक एवं उसपर सवार मरीज की मौत हो गयी। दो लोगों की मौत ने पूरे परिवार में कोहराम मचा है।पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एरुरी गांव निवासी 40 वर्षीय रूप लाल चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं पत्नी रूनी देवी की हालत गंभीर है,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक रूप लाल चौधरी की पेट में काफी दिनों से दर्द था और परेशान रहता था, जिसकी इलाज की जा रही थी। मृतक रूप लाल चौधरी ने अपने परिवार के साथ गया जाने के लिए एक प्राइवेट एंबुलेंस किया था और एंबुलेंस में पति-पत्नी और बच्चे के साथ गया जा रहे थे। इस दौरान सड़क दुर्घटना में रूपलाल चौधरी की मौत हो गई है।अपर थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। घायलों में महिला समेत दो लोग शामिल है और दोनों मृतकों का शव नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों क़ो सौंप दिया गया गया है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें