मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया का काम तेज, रातभर काम कर रहे अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया का काम तेज, रातभर काम कर रहे अधिकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में सुधार और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया में अधिकारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। एसआईआर का मुख्य उद्देश्य है कि मतदाता सूची से किसी भी योग्य मतदाता का नाम न छूटे। साथ ही, अयोग्य मतदाताओं के नामों को हटाकर पूरी मतदाता सूची सही और अपडेटेड हो।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में भी एसआईआर प्रक्रिया तेजी से चल रही है और इसमें अधिकारी देर रात तक काम कर रहे हैं।

रात में खुद एसआईआर प्रक्रिया में जुटे रहे जिला उप शिक्षा अधिकारी राजेश पटेल ने आईएएनएस को बताया, "टीम की ओर से एकत्रित किए गए फार्मों के सत्यापन और डिजिटलीकरण का काम बुरहानपुर शिक्षा केंद्र में किया जा रहा है। इसके अलावा, एक टीम नगर निगम में और एक अन्य टीम नेपानगर स्थित एसडीएम ऑफिस में भी इसी काम में जुटी हुई है।"

इस प्रक्रिया के तहत, पुराने वोटर लिस्ट में सुधार किया जा रहा है और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। इस काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिनभर काम करने के साथ-साथ रात के समय भी कार्य करना पड़ रहा है, ताकि समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो सके।

इसी तरह, मध्य प्रदेश के खंडवा में लोकल अधिकारी एसआईआर प्रक्रिया को आसान बनाने में लोगों की मदद कर रहे हैं। सेक्टर इंचार्ज नीरज कुमुद ने बताया, "2003 की वोटर लिस्ट में कई सुविधाएं दी गई हैं। उदाहरण के लिए, अब आप क्यूआर कोड देख सकते हैं, जिसे इंस्टॉल करके सभी के लिए उपलब्ध कराया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "लोग 2003 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि उनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम शामिल है या नहीं और वे योग्य हैं या नहीं। अगर वे योग्य थे, तो उनके नाम दिखाई देंगे। पहले, कम डिटेल्स होती थीं, लेकिन अब ज्यादा जानकारी उपलब्ध है।

पूरी मदद दी जा रही है ताकि लोग 2003 की वोटर लिस्ट से नाम चेक कर सकें।"

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर खंडवा के एक स्थानीय, तालिब शेख ने कहा, "प्रक्रिया बहुत आसान है और अधिकारी पूरी तरह से जनता को गाइड कर रहे हैं। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें होती हैं, जैसे जब मां का नाम आता है लेकिन पिता का नाम नहीं आता, जिससे उस व्यक्ति का नाम लिस्ट में नहीं आता। हालांकि, जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करके इसे ठीक किया जा सकता है और नाम आसानी से लिस्ट में जोड़ा जा सकता है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें