मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से पटना जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा वापस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली से पटना जाने वाला स्पाइसजेट का विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा वापस

नई दिल्ली। छठ के पावन अवसर से पहले पटना जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौट आया।

एयरलाइन ने बताया कि बोइंग 737 एयरक्राफ्ट से दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एसजी 497 वापस दिल्ली लौट गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। इसके अलावा, यात्रियों के लिए एक दूसरे विमान की व्यवस्था भी की गई।

हालांकि, एयरलाइन की ओर से विमान में मौजूद यात्रियों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "23 अक्टूबर को, दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट का विमान एसजी 497 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली लौट आया।"

एयरलाइन ने आगे कहा, "विमान सामान्य रूप से उतरा और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, जो अब पटना के लिए रवाना हो गया है।"

इससे पहले, 12 सितंबर को गुजरात के कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान का बाहरी पहिया उड़ान भरते समय टूट गया था। हालांकि, विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई उतार लिया गया था, जिसमें 75 यात्री मौजूद थे।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर कहा, "12 सितंबर को, कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित उतर गया।"

इससे पहले दिल्ली से काठमांडू जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी041 को टेलपाइप में आग की आशंका पर वापस लाया गया।

हालांकि, इंजीनियरिंग जांच में कोई असामान्यता न मिलने पर विमान को दोबारा उड़ान पर भेज दिया गय। इस उड़ान में करीब 4 घंटे की देरी हुई।

इस स्पाइसजेट विमान को जमीन पर खड़े एक दूसरे विमान से संदिग्ध टेलपाइप आग की सूचना मिली थी। हालांकि, कॉकपिट में कोई चेतावनी या संकेत नहीं दिखा लेकिन पायलटों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए वापस लौटने का फैसला किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें