मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सिंधुदूर्ग जिले के घने जंगल में पेड़ से बंधी मिली अमेरिकन महिला, दूतावास को दी गई जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई, सिंधुदूर्ग जिले के सावंतवाड़ी की कराड़ी पहाड़ी के घने

जंगल में एक अमेरिकन महिला को पेड़ से लोहे की जंजीर से बंधी हालत में

बरामद किया गया है। उसने तमिलनाडु के एक व्यक्ति से शादी की थी, जिसने उसे

इंजेक्शन देकर बेहोश करने के बाद जंगल में इस हालत में छोड़ दिया था। बचाई

गई विदेशी महिला के बारे में सावंतवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम गहन छानबीन कर

रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी भारत में अमेरिकी दूतावास को दी है।

सिंधुदूर्ग

जिले के पुलिस अधीक्षक शौरभ अग्रवाल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि

सावंतवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने कराड़ी के घने जंगल में पेड़ से लोहे की

जंजीर से बंधी अमेरिकी महिला को छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया

था। विदेशी महिला की मानसिक स्थिति के साथ ही उसका शरीर बहुत ही कमजोर हो

गया है, इसलिए उसे आज सुबह ओरोस जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

मानसिक हालत ठीक न होने से वह ठीक से बोल नहीं पा रही है। इस मामले की गहन

छानबीन की जा रही है, पुलिस अब तक किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची है।

सूत्रों

के अनुसार शनिवार को महिला की हालत में कुछ सुधार होने के बाद पुलिस ने

उससे पूछताछ करनी चाही लेकिन महिला कुछ भी बोल पाने में असमर्थ थी। इसके

बाद विदेशी महिला ने कागज और पेन मांगा और पुलिस को अपना संक्षिप्त बयान

लिख कर दिया। महिला के लिखित बयान के अनुसार उसके पति ने ही पहले उसे

इंजेक्शन लगाया और उसे जंगल में लाकर पेड़ से बांध दिया था। महिला का दावा

है कि उसके पति ने उसे पिछले 40 दिनों से भूखा रखा था। विदेशी महिला ने खुद

को अमेरिकन बताया है और उसका राशन कार्ड तमिलनाडु का पाया गया है। इसलिए

पुलिस की एक टीम इस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस की एक टीम

आज तमिलनाडु गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें