मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

स्टॉक मार्केट में सिल्की ओवरसीज की मामूली बढ़त के साथ एंट्री, बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। मिंक ब्लैंकेट्स, कंफर्टर्स और बेडशीट्स जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सिल्की ओवरसीज के शेयर आज मामूली बढ़त के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री करने में सफल हुए। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 161 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 6.2 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 171 रुपये के स्तर पर ही हुई। लिस्टिंग के तुंरत बाद बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण थोड़ी ही देर मे ये शेयर गिरकर 162.45 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गया। इस तरह पहले दिन के कारोबार में लोअर सर्किट लगने के बावजूद कंपनी के आईपीओ निवेशक 0.90 प्रतिशत के फायदे में हैं।सिल्की ओवरसीज का 30.68 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 से 2 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 169.93 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 10.10 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने नई स्टोरेज फैसिलिटी तैयार करने, पुराने कर्ज का भुगतान करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें