मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

सिक्किम लोकसभा सीट से एसकेएम के इंद्र हांग सुब्बा जीत की ओर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गंगटोक,। सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए राज्य के सभी छह

जिलों में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के

अनुसार, मतगणना रुझानों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के

उम्मीदवार इंद्र हांग सुब्बा आगे चल रहे हैं।

आयोग के मुताबिक, सुबह

10 बजे तक एसकेएम उम्मीदवार सुब्बा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम

डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार प्रेम दास राई से 40,434 वोटों से

आगे चल रहे हैं। सुब्बा को 82 हजार 626 वोट जबकि एसडीएफ उम्मीदवार राई को

42 हजार 192 वोट मिले।

सिटीजन एक्शन पार्टी के उम्मीदवार भरत बस्नेट

तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 39 हजार 832 वोट मिले। इसी तरह निर्दलीय

उम्मीदवार लातेन छिरिंग शेरपा चौथे स्थान पर हैं, जिन्हें 10 हजार 405 वोट

मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश चंद्र नेपाल पांचवें

स्थान पर हैं और उन्हें 9 हजार 134 वोट मिले हैं। रुझानों के मुताबिक

एसकेएम उम्मीदवार इंद्र हांग सुब्बा जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें