मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

भारी बारिश और भूस्खलन से उत्तरी सिक्किम में 6 लोगों की मौत, 8 घर ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गंगटोक,। उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में गुरुवार रात हुई

मूसलाधार बारिश से जनधन को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जिले के अलग-अलग

जगहों पर हुई भूस्खलन से 6 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी जिले के

महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने वाला सांकलांग पुल भी नष्ट हो गया है। इससे

पहले 10 जून को दक्षिण सिक्किम के यांगगांग में भूस्खलन से तीन लोगों की

मौत हो गई थी।

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से राज्य के

विभिन्न हिस्सों में काफी नुकसान हुआ है। इस बीच मंगन जिले के पाक्सेप में

कल रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई

है। इसी तरह अम्बीथांग में भी तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति

गंभीर रूप से घायल हो गया है।

भूस्खलन ने आठ पक्के मकानों को पूरी

तरह से नष्ट कर दिया है। इसी तरह 10 कच्चे मकान और 12 पक्के मकान आंशिक रूप

से क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूस्खलन ने पशुधन को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।

10 गायें, 5 बछड़े, 1000 से अधिक पोल्ट्री मुर्गियां, 15 बकरियां आदि बह

गए। मूसलाधार बारिश ने सांकलांग पुल को भी नष्ट कर दिया है। यह पुल सिक्किम

के महत्वपूर्ण क्षेत्र जंगु और चुंगथांग को जोड़ता है। प्रभावित लोगों के

लिए पाक्सेप जूनियर हाई स्कूल में एक राहत शिविर स्थापित किया गया है।

मंगन

जिले के जिलापाल हेम कुमार छेत्री ने जिले में हुई नुकसान का आकलन करने के

लिए आज एक बैठक की। बैठक में आपदा का विश्लेषण किया गया और प्रभावित लोगों

को राहत देने पर चर्चा की गयी। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर

पहुंचे लोगों को क्षति की जानकारी दी। जिलापाल ने संबंधित विभागों के

अधिकारियों को सतर्क रहने और आपदा का तुरंत आकलन करने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें