मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

हिन्दू युवती के अपहरण के आरोप में सिहोरा बन्द का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिन्दू युवती के अपहरण के आरोप में सिहोरा बन्द का ऐलान

जबलपुर। मुस्लिम युवक के द्वारा हिन्दू युवती को बहला फुसला कर गायब करने के आरोप और विगत 1 अक्टूबर से युवती का परिजनों से कोई संपर्क नही होने के बाद सिहोरा थाने में लव जिहाद के मामले में सोमवार की शाम को काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। वहीं हिन्दू संगठनों ने मंगलवार को सिहोरा खितौला को बंद रखने का ऐलान कर दिया है, साथ ही युवती को साथ ले गया युवक, उसके माता पिता के समक्ष पेश करे, इसी बात पर हिन्दू संगठन अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।⏩यह है मामलाइंदौर की युवती और सिहोरा का युवक भोपाल में एक कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों ने विवाह के लिए जबलपुर कलेक्ट्रेट में विवाह अधिकारी के पास आवेदन दिया। कलेक्ट्रेट से युवती के घर नोटिस पहुंचा, तो हंगामा मच गया। युवती के स्वजन ने पहले तो इंदौर के राऊ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद इंदौर पुलिस शनिवार को जबलपुर और फिर सिहोरा थाने पहुंची। जहां युवक के घर की जांच की। जहां लड़के के स्वजन से भी चर्चा की गई है। बताया जा रहा है कि इंदौर से लड़की के परिजन और माता-पिता भी सिहोरा पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार लड़के के स्वजन ने अपने लड़के और लड़की को रविवार दोपहर एक बजे माता-पिता से मिलवाने की बात कही थी लेकिन नही मिलवाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें