मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

एसआई भर्ती परीक्षा : 11 ट्रेनी एसआई और कांस्टेबल को कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा

2021 में नकल कर पास करने वाले 11 ट्रेनी एसआई और एक कॉन्स्टेबल को गुरुवार

को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को चार दिन की रिमांड पर एसओजी को

सौंप दिया गया। एसओजी ने 12 दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट में पेशी में

कुछ एसआई ने एसओजी पर मारपीट का आरोप लगाया। इस पर कोर्ट ने रिमांड से

पहले सभी एसआई का मेडिकल करवाने का आदेश दिया है।

एसआई भर्ती

परीक्षा 2021 पेपर लीक और डमी कैडिडेंट मामले में एसओजी ने पूछताछ के बाद

दो महिला एसआई सहित 11 को बुधवार को गिरफ्तार किया था एसओजी ने आरपीए से

मंगलवार को 15 सब इंस्पेक्टरों को पकड़ा था। इसके अलावा एसओजी ने जोधपुर से

एक पुलिस कांस्टेबल को भी हिरासत में लिया था। एसओजी इस मामले में चार अन्य

सब इंस्पेक्टरों से भी पूछताछ करने में जुटी है। इसके साथ ही हर 24 घंटे

में सभी एसआई का मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, कोर्ट के

सामने चार एसआई ने एसओजी टीम पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद

मामले की गंभीरता को समझते हुए कोर्ट ने मेडिकल कराने के आदेश दिए। वहीं,

आरोपियों की तरफ से वकीलों ने एसओजी पर 24 घंटे के अंदर पेश न करने, हिरासत

में बुरा व्यवहार करने के आरोप लगाए। साथ ही आरोपितों के वकील ने यह दलील

भी दी कि इनसे जो पूछताछ करनी है, वह कुछ घंटों में हो सकती है।

गौरतलब

है कि एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और डमी कैडिडेंट

मामले में सुरेंद्र कुमार बगड़िया निवासी धौद सीकर, दिनेश विश्नाई निवासी

भगतासनी जोधपुर, मालाराम विश्नाई निवासी कल्याणपुर बाड़मेर, राकेश जाट

निवासी झुंझुनूं, सुभाष विश्नाई निवासी जोधपुर, अजय विश्नाई निवासी जोधपुर,

जयराम सिंह निवासी देशनोक बीकानेर, मनीष बेनीवाल निवासी नोखा बीकानेर,

मंजू विश्नाई निवासी बीकानेर, चेतनसिंह मीणा निवासी टोंक और हरखू चौधरी

चोहटन बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एसओजी ने कांस्टेबल अभिषेक

विश्नाई निवासी सदर बाजार जोधपुर को भी गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को

इन सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें