मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

मुखर्जी नगर से तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
समस्तीपुर महिला थाना प्रभारी व एसआई पुतुल कुमारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी जिले की विदेशी शाखा ने मुखर्जी नगर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 14-15 जुलाई की रात को की गई।गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित दिल्ली में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे। जांच में पता चला है कि यह कबाड़ बीनने की आड़ में चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे। इनके मोबाइल फोन से प्रतिबंधित आईएमओ ऐप की मौजूदगी और बांग्लादेशी संपर्कों की पुष्टि होने पर इनकी जांच की गई। जिसमें यह बांग्लादेश के निवासी निकले।उत्तर-पश्चिमी जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने शनिवार काे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुखर्जी नगर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग रात के समय घूमते हैं और चोरी जैसी वारदातों में शामिल हो सकते हैं। सूचना को पुख्ता कर जिले की विदेशी शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार की देखरेख में टीम गठित की गई।टीम ने लगातार कई रातों तक मुखर्जी नगर इलाके में निगरानी रखी और अंततः 14-15 जुलाई की रात तीन संदिग्धों को धर दबोचा।गिरफ्तारी के बाद आरोपिताें की गहन पूछताछ की गई और उनके मोबाइल डेटा की तकनीकी जांच कर उनके बांग्लादेशी कनेक्शन की पुष्टि की गई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसे थे और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कबाड़ बीनने के साथ-साथ चोरी और रात के समय अन्य अपराधों में शामिल थे। पकड़े गए आरोपितों की पहचान मोहम्मद अक़रम हुसैन (43), खोकन मोल्ला उर्फ खोकन और मोहम्मद लाल मिया हवलदार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन फर्जी आईडी,तीन स्मार्टफोन जिनमें प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल था बरामद किया है। पुलिस ने इनके पकड़े जाने की सूचना विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को दे दी है। इनको डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें