मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एसआई घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रांची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एसआई घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रांची

चाईबासा। जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में गुरुवार सुबह नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट करने से एक कोबरा जवान घायल हो गया है। घायल जवान काे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के अपने दस्ताें के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमण करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने 7 अगस्त 2024 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया था। अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी को लगा रखा था। गुरुवार की सुबह 7.30 बजे छोटानागरा थानार्गत वनग्राम बालिबा के पास कोबरा बटालियन के जवान पहुंचे, तभी वहां लगे आईईडी में विस्फाेट हाेने से कोबरा 209 बटालियन में सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र दानी गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल एसआई काे पुलिस मुख्यालय रांची और सीआरपीएफ झारखंड के सहयोग से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। नक्सलियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें