मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

सिवान। बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर थाने से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) और महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है। दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो में एक कमरे का दृश्य दिख रहा है, जहां दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई है। दोनों पुलिसकर्मी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने चोरी-छिपे यह वीडियो बनाया होगा। वीडियो बनाने के दौरान महिला सिपाही को कुछ संदेह होने का आभास होता है, जिसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति मौके से भाग जाता है।

जानकारी के अनुसार, वीडियो बनाने वाले लोगों द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई थी। मामला पहले विभाग के संज्ञान में आने पर दोनों का तबादला कर दिया गया था, लेकिन अचानक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

एसपी ने साफ निर्देश दिया है कि अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल दोनों पुलिसकर्मी निलंबित हैं और उनके खिलाफ विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक तरफ, जहां बिहार सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के दावे कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें