मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

श्यामसुंदर स्वामी यूरोपियन कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
श्यामसुंदर स्वामी यूरोपियन कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बीकानेर। बीकानेर के गौरव पैरा ओलंपियन श्यामसुंदर स्वामी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। आगामी 24 मई से 1 जून तक इटली के रोम में आयोजित यूरोपियन पैरा आर्चरी कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें श्यामसुंदर स्वामी को भारतीय कंपाउंड टीम में स्थान मिला है। उनके साथ बीकानेर के ही धनाराम गोदारा को रिकर्व टीम में चुना गया है, जो बीकानेर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। इस चयन के साथ ही बीकानेर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवा रहा है।कोच अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन हाल ही में दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ट्रायल्स के आधार पर किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में काफी मजबूत स्थिति में है और पदक जीतने की पूरी संभावना है।ज्ञात हो कि श्यामसुंदर स्वामी इससे पूर्व दो बार पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में भारत को पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें