मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

श्रेयस अय्यर राजकोट वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
श्रेयस अय्यर राजकोट वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं

राजकोट। मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इंजरी से रिकवर करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी की है। अय्यर ने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 47 गेंद पर 49 रन की पारी खेल अपने फॉर्म में होने के संकेत दिए थे। बुधवार को दूसरा वनडे राजकोट में खेला जाना है। इस वनडे में श्रेयस अय्यर सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।

श्रेयस अय्यर राजकोट में अपनी 69वीं पारी खेलेंगे। इस मैच में 34 रन बनाते ही उनके 3,000 वनडे रन पूरे हो जाएंगे। अगर वह ये उपलब्धि हासिल कर पाते हैं, तो भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। शिखर ने 72 पारियों ये आंकड़ा छुआ था। दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 75 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इन दोनों के साथ ही श्रेयस के पास केएल राहुल (78 पारी), नवजोत सिंह सिद्धू (79 पारी), और सौरव गांगुली (82 पारी) को भी पीछे छोड़ देंगे।

वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हाशिम आमला के नाम है। आमला ने महज 57 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

श्रेयस अय्यर के वनडे करियर पर गौर करें तो मौजूदा समय में इस फॉर्मेट में वह भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस ने भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचाने और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। 31 साल के इस बल्लेबाज ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इंजरी से प्रभावित करियर में अब तक 74 मैचों की 68 पारियों में वह 5 शतक और 23 अर्धशतक की मदद से 2,966 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 128 रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें