मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

यात्रियों के रनवे पर बैठकर खाना खाने के मामले में इंडिगो को कारण बताओ नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में कोहरे के कारण कई फ्लाइट की नियमित उड़ानें विलंब से चल रही है। इस बीच बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने मंगलवार को इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट को ये नोटिस यात्रियों के हवाई अड्डा रनवे पर बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल होने के बाद जारी किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद ही आज बीसीएएस ने इंडिगो के साथ-साथ मुंबई एयरपोर्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी की नोटिस के मुताबिक इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट लिमिटेड दोनों ही यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था करने में सक्रिय नहीं थे। इस नोटिस के मुताबिक विमान को एक रिमोट बे सी-33 आवंटित किया गया था, जिससे इसमें सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया, उन्हें टर्मिनल पर विश्राम कक्ष और जलपान जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर नहीं मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें