मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप के आराेपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप के आराेपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की जघन्‍य वारदात ने प्रदेश को दहला दिया। अब इस मामले में मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सलमान का शुक्रवार सुबह शॉर्ट एनकाउंटर हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।बच्ची से दुष्कर्म के बाद से फरार चल रहे 30 हजार के इनामी बदमाश सलमान को भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में वार्ड नंबर 11 के पास एक चाय की दुकान से गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया गया। लोगों ने आरोपी को पहचान लिया और तुरंत गांधीनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सलमान को दबोच लिया। इसके बाद उसे रायसेन पुलिस के हवाले कर दिया गया। शुक्रवार सुबह गाैहरगंज और भोपाल पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हुई। भोपाल से गोहरगंज जाते समय भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास कीरतनगर के जंगली इलाके में पुलिस का वाहन अचानक पंचर हो गया। जैसे ही वाहन रुका, पुलिस के जवान नीचे उतरकर टायर देखने लगे। तभी हथकड़ी लगे आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। उसने रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसवालों पर फायर करने लगा। बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली सलमान के दाहिने पैर में जा लगी।घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर पड़ा। उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जंगलों के रास्ते भोपाल में दाखिल हुआ था। पैदल ही गांधीनगर इलाके में आया। सलमान के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। लेकिन, उससे पहले ही उसे गौहरगंज पुलिस को सौंपा जा चुका था। बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। वे आरोपी को फांसी की सजा देने या एनकाउंटर की मांग कर रहे थे।एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा, “आरोपी पुलिस पर हमला करना चाहता था और भागने की कोशिश कर रहा था। जवानों ने अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए नियमानुसार गोली चलाई। पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जाँच कराई जाएगी।” घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर मंदिर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल सलमान पुलिस कस्टडी में है। उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस ने घटना के 6 दिन बाद आरोपी को भोपाल से पकड़ा है। इधर मासूम बच्ची अभी भी भोपाल के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें