मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया में दुकानदार ने की चालक की हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अररिया में दुकानदार ने की चालक की हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

अररिया। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक छोटे से विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई। बताया गया कि वाहन पार्क करने के विवाद में एक सत्तू बेचने वाले दुकानदार ने चालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। आरोपी मृतक सत्तू दुकानदार की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ही रवि चौहान के रूप में की गई है, जबकि मृतक चालक जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के अमौना के रहने वाले नबी हुसैन थे।

बताया गया कि रवि चौहान प्रतिदिन कृषि उत्पादन बाजार समिति के पास ठेला लगाकर सत्तू बेचने का काम करता था। इसी दौरान गुरुवार को नबी हुसैन सब्जी मंडी पिकअप से सब्जी लेकर आया हुआ था। इसी बीच गाड़ी पार्क करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने चालक पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद दुकानदार फरार हो गया। इसी बीच, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। बताया गया कि एक झाड़ी में छुपकर बैठा आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। कहा जा रहा है कि अत्यधिक पिटाई के कारण उसकी भी मौत हो गई।

इधर, वारदात की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। उन पर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें