मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

सफल स्टार्टअप के लिए एक मजबूत व्यवसाय योजना होना जरूरी : खालिद वाणी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मेरठ । शोभित विश्वविद्यालय के उद्यमिता सेल द्वारा गुरुवार को

इनोवेशन स्टेशन आइडियाथॉन 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों

को स्टार्टअप विफलताओं से बचने के उपाय बताए गए।

इस कार्यक्रम का

उद्देश्य विश्वविद्यालय की उभरती प्रतिभाओं के बीच उद्यमशीलता की संस्कृति

को बढ़ावा देना था। स्टार्टअप इकोसिस्टम की प्रतिष्ठित हस्तियो की उपस्थिति

में ज्ञान और अनुभवों का गहन आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

स्टार्टअप क्षेत्र के दिग्गज फाउंडर एंड सीईओ केडब्लूसीजी और निदेशक वन

कैपिटल एनबीएफसी खालिद वानी ने उद्यमशीलता परिदृश्य में अपनी यात्रा से

प्राप्त अपनी अमूल्य अनुभव छात्र छात्राओं के साथ साझा किये।

उन्होंने बताया कि आज कल के स्टार्टअप क्यों फेल हो रहे हैं और उसके पीछे

का कारण क्या है। उन्होंने बताया कि जब बिजनेस के अंदर कोई भी उतार चढ़ाव

आते हैं तो उससे हमें घबराना नहीं चाहिए। सफल स्टार्टअप के लिए एक मजबूत

व्यवसाय योजना होना आवश्यकता होता है।

ई-सेल के छात्र प्रतिनिधि

नवनीत ने सभी के स्वागत के साथ कार्यक्रम शुरु किया। इस अवसर पर कुलपति

प्रो. (डॉ.) जयानंद ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। ई-सेल के छात्र

अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को संक्षेप में रेखांकित

किया, जिसमें भविष्य में एक समृद्ध अनुभव की रूपरेखा शामिल थी। एक दिलचस्प

मिनी शार्क टैंक सत्र के साथ उत्साह और बढ़ गया, जहां विभिन्न टीमों ने जजो

के एक पैनल के सामने अपनी व्यावसायिक योजना का प्रदर्शन किया।

जज

द्वारा प्रदान की गई प्रतिक्रिया से प्रतिभागियों को रचनात्मक आलोचना और

कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि प्राप्त हुई। मिनी शार्क टैंक में विजयी तेजस

राज और उनकी टीम ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद रोशन और उनकी टीम ने

दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एवगेनिया झारिकोवा रही।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान के लिए सभी

प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। ई-सेल के संकाय सलाहकार डॉ.

नवनीश त्यागी ने कार्यक्रम को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें