मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं

पटना। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एकदिवसीय दौरे पर शनिवार काे बिहार पहुंचे हैं। वह यहां बिहार किसान उत्सव दिवस में शामिल होंगे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया।एयरपाेर्ट पर पत्रकाराें से बात करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगभग 10 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। मेरा सौभाग्य है कि किसान उत्सव दिवस पर मैं बिहार के किसानों के दर्शन करूंगा। उन्होंने कहा कि जब मैं बिहार आता हूं तो ऊर्जा और उत्साह से भर जाता हूं। यह अद्भुत भूमि है। यहां भगवान बुद्ध और महावीर की तपस्या, आचार्य कौटिल्य की बुद्धिमत्ता और चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है। आज बिहार की बुद्धि और बिहार का परिश्रम विकसित भारत का निर्माण भी कर रहा है। मैं इस पुण्यभूमि को प्रणाम करता हूं।उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज पटना एयरपोर्ट पर भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सहृदय स्वागत और अभिनंदन किया। आपके प्रेरक नेतृत्व में विकसित बिहार और विकसित भारत के सपने को हर किसान अपना योगदान देकर साकार करेगा। बिहार की धरती पर आपका हार्दिक अभिनंदन।राजधानी पटना के बापू सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसे किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समारोह में करीब 5000 किसान भाग लेंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी और कृषक मित्र भी शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें