मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

शिवराज का राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर बड़ा हमला, कहा- पहले राष्ट्र फिर कास्ट, ये देश को तोड़ने वाले लाेग

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
शिवराज का राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर बड़ा हमला, कहा- पहले राष्ट्र फिर कास्ट, ये देश को तोड़ने वाले लाेग

भोपाल। मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं, इसको लेकर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव का प्रचार प्रसार कर रही है। आज इस उपचुनाव के प्रचार का आखिरी दिन था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी में जनसभाओं काे संबाेधित किया। बुधनी रवाना हाेने से पहले उन्होंने भाेपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पाैधाराेपण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बाेला। शिवराज सिंह ने राहुल गांधी के जातिवाद वाले बयान पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र फिर कास्ट है। राहुल गांधी देश को तोड़ने में लगे हैं, देश को बांटने वाले हैं। वे देश हितैषी नहीं हैं। देश को तोड़ने वाले कभी सफल नहीं होंगे।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को जातिवाद वाले बयान पर जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्र आना चाहिए, फिर उसके बाद कास्ट आना चाहिए। राहुल गांधी देश को तोड़ने में लगे हैं। देश को बांटने वाले हैं, राहुल गांधी देश हितेषी नहीं हैं। देश को तोड़ने वाले कभी सफल नहीं होंगे। ये भेदभाव करने वाले लोग हैं। ये देश के हितैषी नहीं है, बल्कि वोटों की खातिर विदेशों में भी भारत की आलोचना करते हैं। शिवराज सिंह कहा कि ‘इस देश ने हमेशा सबको समान स्थान दिया है’ चाहे वह ओबीसी हो, एससी हो, एसटी हो। शिवराज ने कहा ‘मोदी की सरकार ने उन्हें सामाजिक न्याय दिया है। वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर केन्द्रीय मंत्री चाैहान ने कहा कि यहां डबल इंजन स्थापित होगा। झारखंड में वादा खिलाफी का चुनाव है। घुसपैठियों से जनता नाराज है। सहयोगियों के साथ एनडीए सरकार बना रही है। संभावित हार से कांग्रेस घबरा गई है।मप्र में खाद की कोई कमी नहींकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की उपलब्धता के लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रदेश में कहीं कोई कमी नहीं है। प्रदेश के किसानों तक लगातार खाद्य पहुंचाई जा रही है। कहीं भी खाद्य कोई कमी नहीं है।बुधनी मेरी आत्माकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि बुधनी में जनता, बीजेपी और शिवराज एक है। विकास, जनकल्याण का चुनाव है। विकास की गंगा लगातार बही है और बह रही है। बुधनी मेरी आत्मा है, भारी बहुमत से जीतना है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार नए प्रतिमान स्थापित करेगी। राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में श्रद्धा और विश्वास है। प्रदेश के लोग जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी से बहुत नाराज हैं। झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा और एनडीए शानदार बहुमत हासिल करेगा और भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें