मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में भाजपा क्लीन स्वीप की ओर, शिवराज चार लाख और सिंधिया 3.88 लाख वोटों से आगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

भोपाल,। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए 52 जिला

मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई। दोपहर एक

बजे तक के मतगणना रुझानों में भोपाल, इंदौर, गुना, टीकमगढ़, मंदसौर और

खजुराहो समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। गुना संसदीय सीट से

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 3.88 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं,

जबकि विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार लाख मतों की लीड

ले रखी है। वहीं, राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजिय सिंह और

छिंदवाड़ा से नकुलनाथ काफी पिछड़ गए हैं।

विदिशा संसदीय

क्षेत्र में रायसेन, विदिशा और सीहोर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इस

सीट पर भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से

प्रताप भानु शर्मा सहित 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। रायसेन कलेक्टर अरविंद

दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होशंगाबाद के

संसदीय क्षेत्र उदयपुरा विधानसभा, संसदीय क्षेत्र विदिशा के विधानसभा

भोजपुर, सांची तथा सिलवानी की मतगणना की जा रही है। अब तक विदिशा संसदीय

सीट पर 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें भाजपा से प्रत्याशी पूर्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

शिवराज सिंह चौहान को अब तक 5 लाख 59 हजार 465 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस

प्रत्याशी को सिर्फ एक लाख 42 हजार 608 वोट ही मिले हैं।

वहीं,

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले

गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले की 8 विधानसभाओं की मतगणना तीनों जिला

मुख्यालय पर हो रही है। गुना-शिवपुरी लोकसभा चुनाव में 17 उम्मीदवार मैदान

में हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और

कांग्रेस से राव यादवेंद्र सिंह यादव के बीच मुख्य मुकाबला है। यह 11 राउंड

की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें सिंधिया कांग्रेस उम्मीदवार से 3.88 लाख

वोटों से आगे चल रहे हैं। गुना-शिवपुरी सीट पर 2019 से भाजपा का कब्जा है।

इस बार भी भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। इससे पहले लंबे समय से

कांग्रेस का कब्जा रहा था।

छिंदवाड़ा से भाजपा के बंटी साहू आगे, कांग्रेस के नकुलनाथ एक लाख 17 हजार वोटों से पीछे

छिंदवाड़ा

लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के बंटी साहू आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस

के नकुलनाथ 17 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने

छिंदवाड़ा ने पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने मीडिया के सवालों

के जवाब में कहा कि छिंदवाड़ा की जनता जो फैसला करती है, मुझे स्वीकार है।

राजगढ़

लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर 24 हजार से अधिक वोटों से आगे

चल रहे हैं। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीं, दोपहर 12:30

बजे तक इंदौर लोकसभा सीट पर लगभग 10 लाख मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 8 लाख 60 हजार मत लेकर सबसे आगे चल रहे हैं।

दूसरे स्थान पर बसपा के संजय सोलंकी है उन्हें लगभग 37000 मत प्राप्त हुए

है। इंदौर ने इस बार नोटा को लेकर भी रिकॉर्ड बनाया है। अब तक इंदौर में

नोटा को एक लाख 51 हजार मत प्राप्त हो चुके हैं। यह देशभर में नोटा को

किसी भी चुनाव में मिले सबसे ज्यादा मत है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर

3:30 बजे तक मतगणना पूर्ण हो जाएगी। अभी भी इंदौर में लगभग 5:50 लाख मतों

की गिनती होना शेष है।

बैतूल सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे

बैतूल

संसदीय क्षेत्र में सात चरण की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी दुर्गादास

उईके एक लाख 88 हजार 938 वोट से आगे चल रहे हैं। सात चरण में हुई मतों की

गिनती में बीजेपी के दुर्गादास उइके को कुल चार लाख 1 हजार 371 वोट मिले।

कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को सात चरण में कुल दो लाख 12 हजार 433 वोट

प्राप्त हुए हैं।

सागर में लता की लीड 2 लाख के पार

सागर

लोकसभा क्षेत्र में अब तक वोटों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डा. लता

वानखेड़े 2 लाख 19 हजार 113 मतों से आगे हैं। लता वानखेड़े को 375957 मत

मिले हैं। वहीं चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा को 156844 मत मिले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें