मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

शिवपुरी: इस क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता: प्रियदर्शनी राजे सिंधिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिवपुरी, । केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में

भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार इस समय जोर-शोर

से चल रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की

पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने शनिवार को पिछोर विधानसभा क्षेत्र के

भौंती में पहुंचकर यहां पर जनता से संवाद किया और जनता से अपील की कि वह 7

मई को भाजपा प्रत्याशी उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ज्यादा से

ज्यादा संख्या में पहुंच करके वोट डालें।

भौंती में जनता से संवाद

करते हुए प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता से हमारे

पारिवारिक संबंध है। विकास की सोच हमारी पहली प्राथमिकता रही है।

प्रियदर्शनी राज्य ने कहा कि आज से 30 साल पहले जब मेरी शादी इस क्षेत्र

में हुई थी तो जब हम पिछोर और चंदेरी आते थे तो सड़कें ज्यादा अच्छी नहीं थी

लेकिन अब चारों तरफ अच्छी सड़के हैं। आज मैं खुद ग्वालियर से चलकर पिछोर 3

घंटे में पहुंच गई।

इस क्षेत्र में सड़कों का जाल हो, नए अस्पताल, नए

स्कूलों का निर्माण हर क्षेत्र में सिंधिया परिवार ने विकास को पहली

प्राथमिकता देते हुए काम कराएं हैं। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने अपने पति

ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार्य प्रणाली की चर्चा करते हुए कहा कि वह दिल

से काम करते हैं आपको अपना मानते हैं। आपको पहली प्राथमिकता देते हैं इसलिए

आप भी 7 मई को घरों से निकले और भाजपा प्रत्याशी मेरे पति के लिए वोट

डालें और उनके हाथों को मजबूत करें। अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शनी राजे

सिंधिया ने महिलाओं से बातचीत की और उनका हाल जाना। महिलाओं की अपील करते

हुए कहा कि आने वाली 7 मई को वोट डालने के लिए जरूर जाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें