मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

उल्टी करते समय ट्रेन से गिरी महिला, पति को एक किमी पीछे मरणासन्न मिली, अस्पताल में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उल्टी करते समय ट्रेन से गिरी महिला, पति को एक किमी पीछे मरणासन्न मिली, अस्पताल में मौत

शिवपुरी। शिवपुरी के रातौर रोड रेलवे ट्रेक के पास बीती रात एक नवविवाहिता चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। पता चलते ही पति ने चेन खींचकर ट्रेन को रूकवाया और करीब एक किमी पीछे गया तब पत्नी मरणासन्न हालत में मिली। बाद में वह जैसे-तैसे पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि ग्वालियर निवासी एडवोकेट विकास जोशी की शादी 16 अप्रेल 2025 को उरई जालौन की शिवानी शर्मा से हुई थी। शिवानी एलएलबी की छात्रा थी और हाल ही में वह परीक्षा देने पति के साथ उरई गई थी। परीक्षा के बाद मंगलवार को दोनों ग्वालियर लौटे और बुधवार शाम ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए। तभी यह हादसा हुआ।विकास ने बताया कि वह इंदौर में वकालत करते हैं और वहीं रहते हैं। दोनों जब ट्रेन से मंगलवार की रात इंदौर जा रहे थे, तभी करीब 9 बजे शिवपुरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन कुछ दूरी तक चली तो शिवानी को उल्टी आने लगी और वह कोच के पास दरवाजे पर पहुंच गई। इसी बीच शिवानी का पति विकास पानी लेने चला गया और जब वह वापस गेट पर आया तो पास खड़े युवक ने बताया कि महिला का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। यह सुनते ही विकास ने ट्रेन की चेन खींची और तुरंत छलांग लगा दी।विकास ने पुलिस को बताया है कि ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे निकल गई थी और विकास अंधेरे में ही अपनी पत्नी की तलाश की और उसे रातौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर ले आया। वहां एक कार सवार ने मदद की और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मृत महिला के पति विकास ने बताया कि घटना की सूचना के बाद भी जीआरपी ने उसकी कोई मदद नहीं की और वह खुद ही अंधेरे में टार्च के सहारे पत्नी को देखता रहा। पत्नी मिलने के बाद वह खुद ही उसे गोद में लेकर आधी दूरी तक चला। बाद में जीआरपी वाले आए और नियम कानून की बात कर पूरे मामले में कागजों पर साइन करने के लिए कहा, जबकि उस समय पत्नी को इलाज की जरूरत थी। इसके बाद बड़ी मुश्किल से उसे एक कार वाला मिला और तब वह अस्पताल आ पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें