मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

हॉर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों का ट्रैफिक युद्ध के पहले के स्तर के 57 प्रतिशत पर पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हॉर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों का ट्रैफिक युद्ध के पहले के स्तर के 57 प्रतिशत पर पहुंचा

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों का ट्रैफिक दोबारा से सामान्य स्तर पर लौट रहा है और यह युद्ध के पहले के स्तर के 57 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो कि 78 जहाजों के बराबर है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

एसएंडपी ग्लोबल ने रिपोर्ट में कहा, "ओमान और इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (आईएमओ) द्वारा ओमान के तट के पास से गुजरने के लिए एक नया सुरक्षित कॉरिडोर घोषित किए जाने के बाद, हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में सुधार हुआ है।

दिन भर में हुए कुल आवागमन का 40 प्रतिशत से ज्यादा यानी 33 जहाज इसी रास्ते से गुजरे, इनमें से 25 जहाज बाहर की ओर जा रहे थे और आठ जहाजों को गुजरते समय 'डार्क' (बिना पहचान जाहिर किए) स्थिति में चलते हुए पाया गया। वहीं, दूसरे जहाज ईरान की समुद्री सीमा के अधिक करीब से गुजरे।

रिपोर्ट में कहा गया, "लड़ाई शुरू होने के बाद से ही खाड़ी से बाहर जाने वाले अधिकतर जहाज अंदर ही फंसे हुए थे, लेकिन इनमें से कुछ जहाज ऐसे भी हैं जो हाल ही में अंदर आए थे और अब बाहर निकल रहे हैं जो हालात के सामान्य होने और नेविगेशन की आजादी के पैटर्न के धीरे-धीरे फिर से बहाल होने के शुरुआती संकेत हैं।"

कुल मिलाकर जहाजों की आवाजाही में 22 तेल और केमिकल टैंकर, 21 बल्क कैरियर, 12 कार्गो जहाज, सात कंटेनर जहाज, चार एलपीजी टैंकर और दो एलएनजी टैंकर शामिल थे।

कुल ट्रैफिक, आने वाले जहाजों की संख्या ट्रैफिक का 37 प्रतिशत थी, और इनमें से 41 प्रतिशत जहाज ईरान से जुड़े थे।

इसके अलावा, 24 जून को दस क्रूड टैंकरों ने आवाजाही की, इनमें पांच वीएलसीसी और तीन स्वेजमैक्स जहाज बाहर की ओर जा रहे थे, जबकि दो वीएलसीसी खाड़ी में अंदर की ओर आ रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, 12 प्रोडक्ट टैंकर हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरे, जिनमें से आधे अंदर आने वाले और आधे बाहर जाने वाले थे। केवल एक बिटुमेन टैंकर -- विराज -- ईरान से जुड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें