मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बजट के बाद फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक, निवेशकों को सर्राफा बाजार में और गिरावट की उम्मीद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । मंगलवार को बजट पेश होने के बाद मल्टी कमोडिटी

एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने और चांदी के भाव में लगातार गिरावट की स्थिति

बनी हुई है। इस गिरावट के कारण एमसीएक्स में सोना 4 महीने के सबसे निचले

स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी की कीमत भी 2 महीने के सबसे निचले

स्तर पर पहुंच गई है। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोना 68,000 रुपये

प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। चांदी की कीमत भी 81,300 रुपये के

स्तर पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक हफ्ते के दौरान

ही एमसीएक्स पर सोने के भाव में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं एक महीने

के आंकड़े पर नजर डालें, तो ये गिरावट 5 प्रतिशत की है। ये स्थिति भी तब

है, जब अमेरिका में सोने के वायदा कारोबार में पिछले एक हफ्ते में सिर्फ एक

प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एक महीने का आंकड़ा देखें तो वायदा

कारोबार में अमेरिकी बाजार में सोने के भाव में 2 प्रतिशत की तेजी आई है।

अगर साल 2024 की शुरुआत से लेकर अभी तक का आंकड़ा देखें तो अमेरिकी वायदा

बाजार में सोना 15 प्रतिशत तक उछल चुका है। इसी तरह सोने के हाजिर सौदे में

भी अमेरिका में इस साल अभी तक 14.7 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है।

सोने

की तरह ही अगर चांदी की चाल पर नजर डालें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज

(एमसीएक्स) पर पिछले एक हफ्ते में चांदी में 9 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

एक महीने के आंकड़े में चांदी में 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, 2024 की शुरुआत से लेकर अभी तक चांदी के भाव में 13 प्रतिशत तक

की तेजी दर्ज की जा चुकी है। दूसरी ओर, अमेरिका के वायदा बाजार में चांदी

के भाव में पिछले एक हफ्ते के दौरान 4 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई, जबकि

एक महीने के दौरान ये कमजोरी 5 प्रतिशत की रही लेकिन 2024 की शुरुआत से

लेकर अभी तक अमेरिका के वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 17 प्रतिशत तक

की तेजी आ चुकी है।

भारत में सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

की एक बड़ी वजह बजट में सोने और चांदी पर लगने वाली ड्यूटी में हुई कटौती

को माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इस कटौती की वजह से एमसीएक्स

पर 2 दिन के कारोबार में ही सोना और चांदी दोनों के भाव में 4.8 प्रतिशत से

लेकर 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही चीन से सोने की

मांग में कमी आने की वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चमकीली धातु में

कमजोरी आ गई है। कॉमेक्स पर सोना फिलहाल 2,380 डॉलर प्रति ऑन्स से नीचे

चला गया है। इसी तरह चांदी की कीमत भी 28 डॉलर प्रति ऑन्स से नीचे गिर गई

है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस कमी का असर भी एमसीएक्स में सोना और

चांदी के वायदा कारोबार पर पड़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें