मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

शिमला में हीटर पर गिरने से व्यक्ति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हीटर पर गिरने से एक

व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा छोटा शिमला थाना अंतर्गत उपनगर कसुम्पटी

में पेश आया। व्यक्ति की पहचान कृष्ण चंद (53) के रूप में हुई है। पुलिस ने

मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली

जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद अविवाहित था और कसुम्पटी में किराए के कमरे

में अकेला रहता था। वह मंडी जिला का मूल निवासी था। उसका शव कमरे में आंशिक

रूप से झुलसा हुआ बरामद हुआ। वह हीटर पर गिरा हुआ था। उसी से अंदाजा लगाया

जा रहा है कि उसकी मौत हीटर पर गिरने से करंट लगने व जलकर हुई। हीटर

स्पार्क होने की वजह से बंद था।

इस हादसे का खुलासा गुरूवार

शाम को हुआ, जब मकान मालिक ने पुलिस को इस बारे सूचित किया। स्थानीय लोगों

के अनुसार हादसे का शिकार व्यक्ति 30 अप्रैल से कमरे से बाहर नहीं देखा

गया था। गुरूवार को स्थानीय दुकानदार ने एक युवक को कृष्ण चंद के कमरे में

सामान छोड़ने के लिए भेजा था। लेकिन वो कमरे में हीटर पर गिरा हुआ मिला। इस

पर उसने मकान मालिक को सूचित किया और फिर पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

मृतक व्यक्ति पहले शिमला में टैक्सी चालक थम लेकिन कुछ समय से वह कोई काम

नहीं कर रहा था।

जांच अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शव

को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के

बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत हीटर पर

गिरकर करंट लगने व जलने से सामने आई है। इस घटना को लेकर सीआरपीसी 174 के

तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें