मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल में शिक्षकों ने छात्राओं को पीटा, तीन छात्राएं अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूल में शिक्षकों ने छात्राओं को पीटा, तीन छात्राएं अस्पताल में भर्ती

भागलपुर। जिले के पीरपैंती प्रखंड के कुंजबन्ना मध्य विद्यालय में शिक्षकों और प्रधानाध्यापक पर छात्राओं की बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप लगा है। आठवीं कक्षा की तीन छात्राओं अबिदा खातून (14 वर्ष), अफरीन खातून (15 वर्ष) और आलिया खातून (15 वर्ष) को शिक्षकों और प्रधानाध्यापक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वे बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल तीनों छात्राओं का इलाज जारी है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर दास ने मारपीट के आरोपों से इनकार कर दिया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चों को केवल अनुशासन सिखाने के लिए डांटा-फटकारा गया था लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक हिंसा नहीं की गई है।पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद विद्यालय में ग्रामीणों और अभिभावकों की भारी भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के साथ इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि फिलहाल विद्यालय परिसर में स्थिति नियंत्रण में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें