मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली दंगा मामले में शिफा-उर-रहमान को जमानत मिली, पत्नी नोरीन फातिमा ने मददगारों को कहा शुक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली दंगा मामले में शिफा-उर-रहमान को जमानत मिली, पत्नी नोरीन फातिमा ने मददगारों को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। दिल्ली दंगे मामले में शामिल आरोपी शिफा-उर-रहमान को जमानत मिलने पर उसकी पत्नी नोरीन फातिमा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहूंगी, जिन्होंने हमारा इस चुनौतीपूर्ण समय में साथ दिया। कई लोगों ने रहमान के लिए दुआएं की और आज उसी का नतीजा है कि उन्हें जमानत मिल पाई।

नोरीन फातिमा ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हमें पूरी उम्मीद थी कि हमारे लिए कुछ अच्छा ही होगा। इससे पहले जब हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, तो हमें निराशा ही हाथ लगी थी।

इस वजह से आज जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, तो हमारी हालत ठीक उस छात्रा के समान थी, जिसका रिजल्ट आने वाला होता है। मैं अल्लाह का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं कि हमारे साथ सब कुछ अच्छा हुआ।

नोरीन फातिमा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का दिल से धन्यवाद करना चाहूंगी कि उसने हमें इतनी बड़ी खुशी दी। मैं अधिवक्ताओं की समूह में शामिल सलमान और बिलाल का भी दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। साथ ही, मैं उन सभी अधिवक्ताओं का भी धन्यवाद करना चाहूंगी, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ दिया। इन लोगों ने हमें उम्मीद दिलाई कि सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा।

शिफा-उर-रहमान की पत्नी नोरीन फातिमा ने कहा, "जब मैंने रहमान की मम्मी को इस बेल के बारे में बताया, तो वो रोने लगीं। यहां तक मैं भी कांपने लगी। यह हमारे लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि रहमान ने चुनाव भी लड़ा था। लोगों ने बहुत साथ दिया। लोगों ने उनका दिल खोलकर समर्थन किया। उनके लिए दुआएं की और आज इसी दुआ का नतीजा है कि उन्हें जमानत मिल पाई। अल्लाह ने हम सभी लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखुबरी दी है। हम बेल ऑर्डर को पढ़ेंगे। इसके बाद ही आगे का फैसला करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें