मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

चेहरे पर अकड़ और हाव-भाव से बेखौफ होकर कोर्ट में पेश हुआ शाहजहां, सीआईडी करेगी पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

29 फरवरी। संदेशखाली मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के

बाहुबली नेता शेख शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट ने 10 दिनों की पुलिस हिरासत

में भेज दिया है। राज्य सीआईडी अब इस मामले की जांच करेगी और उससे पूछताछ

करेगी। इसके पहले पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने सीआईडी अधिकारियों के साथ

उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें शाहजहां के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाने की

रणनीति पर चर्चा हुई।

वहीं, गुरुवार को जब शेख शाहजहां को बसीरहाट

कोर्ट में पेश किया गया तो उसके चेहरे पर अकड़ थी और बेखौफ तरीके से वह

कोर्ट में नजर आया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि

शाहजहां लाट साहब की तरह आगे-आगे चल रहा है और पुलिस के आला अधिकारी उसके

पीछे-पीछे चल रहे हैं। यहां तक कि वह उंगली उठाकर पीछे चल रहे पुलिस

अधिकारियों को निर्देश भी देता नजर आया है। इससे बंगाल पुलिस का उसके प्रति

रवैये पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राज्य सीआईडी

के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर बशीरहाट जिला

पुलिस के मामले को सीआईडी ने अपने अंदर ले लिया है। जांच के सारे दस्तावेज

लिए गए हैं और अब सीआईडी के अधिकारी ही इस मामले की जांच को आगे बढ़ाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें