मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीयमंत्री शेखावत ने पर्यावरण संतुलन में युवाओं की भूमिका को सराहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीयमंत्री शेखावत ने पर्यावरण संतुलन में युवाओं की भूमिका को सराहा

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटनमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित और भारतीय संस्कृति के संवाहक 'वॉइसेज ऑफ भारत' के दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में पर्यावरण और सतत विकास के मुद्दे पर आयोजित सम्मेलन और युवा सस्टेनेबिलिटी चेंजमेकर्स के आयोजन पर खुशी जताई है। गत दिवस देरराततक चले इस आयोजन में देश के ख्यातिलब्ध पर्यावरणविद, क्लीन एनर्जी पर काम कर रहीं उद्योग जगत की कुछ नामी, -गिरामी कंपनियां, प्रोफेसर्स और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।शेखावत ने अपने संदेश में कहा कि भारत के भविष्य के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने खुशी जताई कि यह युवाओं के नेतृत्व में बदलाव लाने की अच्छी पहल है। इंडिया हैबिटेट सेंटर की भागीदारी के साथ हुए इस सम्मेलन में सस्टेनेबिलिटी स्टोरी टेलर्स के पहले समूह को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सस्टेनेबिलिटी कर्मा एजुकेशन अवार्ड्स-2026 का लॉन्च हुआ।इस दौरान पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, मशहूर पर्यावरणविद पीपल बाबा, मैग्सेसे अवार्ड विजेता अरु और गूंज की फाउंडर अंशु गुप्ता, रेक्टर इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. केजी सुरेश, बिसलेरी इंटरनेशनल के सीईओ एंजेलो जॉर्ज, विश्वकर्मा स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. देव स्वरूप ने भी विचार रखे।वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे-2025 पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं को सस्टेनेबिलिटी का कहानीकार बनाने के उद्देश्य के साथ वॉइसेज ऑफ भारत के इस अभियान श्रीगणेश किया था। युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी का फ़ोकस स्टूडेंट्स में कहानी के माध्यम से पर्यावरण के मुद्दों को लोगों के सामने प्रस्तुत करने की कला विकसित करना है। इस पहल को राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज राज्य मंत्री संजय शर्मा और राजस्थान सरकार की महिला और बाल विकास राज्यमंत्री, डॉ. मंजू बागमार का मजबूत समर्थन प्राप्त है।यह अभियान पांच पूर्व उप कुलपतियों के नेतृत्व में गठित एडवाइज़री बोर्ड की देखरेख में चलाया जाता है। इसमें हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईएमटी विश्वविद्यालय, एपेक्स विश्वविद्यालय और कनोडिया पीजी महिला महाविद्यालय शामिल हैं। उद्योग जगत की ओर से इस पहल का समर्थन बिसलेरी इंटरनेशनल, यूफ्लेक्स, टेट्रा पैक और राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कर रहे हैं। सम्मेलन में तरुण भारत संघ के संस्थापक और अध्यक्ष 'जल पुरुष' राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। वॉइसेज ऑफ भारत के प्रमुख राजीव टिक्कु ने आखिर में अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें