मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली का मुख्य आरोपित टीएमसी नेता शेख शाहजहां गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,

29 फरकलकत्ता हाई कोर्ट की फटकार के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस

की नींद टूटी। पुलिस ने पचपन दिन की खींचतान के बाद संदेशखाली के मुख्य

आरोपित और तृणमूल नेता शेखशाहजहां को गिरफ्तार कर लिया। उसे गत रात

मिनाखां इलाके से दबोचा गया।

दक्षिण बंगाल एडीजीपी सुप्रतिम सरकार

ने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर कहा, "इस मामले में शिकायत धारा 354 से

संबंधित नहीं थी। 7, 8 और 9 फरवरी के बाद कई मामले सामने आए हैं, लेकिन 8

और 9 फरवरी के बाद से दर्ज हुए सभी मामले उन घटनाओं से संबंधित हैं जो दो

या तीन साल पहले हुई थीं। उनकी जांच करने, सुबूत इकट्ठा करने, सुबूत जांचने

में समय लगता है, खासकर उन मामलों के संदर्भ में जो दो साल पहले घटित हुए

हों।"

उल्लेखनीय है कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को टिप्पणी की

थी कि जिस नेता के खिलाफ 42 प्राथमिकी हैं उसे आज तक गिरफ्तार नहीं किया

गया। पुलिस अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। सोमवार को भी हाई कोर्ट ने

ऐसी ही टिप्पणी की थी। इसके बाद तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा था कि

शाहजहां को एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि

जनवरी महीने की पांच तारीख को संदेशखाली में छापा मारने गई गई ईडी की टीम

पर हजारों लोगों ने हमला किया था। इस दौरान शाहजहां भूमिगत हो गया था।

इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने दावा किया कि सालों साल शेख शाहजहां और उसके

लोगों ने उनका शारीरिक शोषण किया है। उनकी भूमि जबरदस्ती छीन ली गई है। यह

खुलासा होने के बाद राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस, केंद्रीय महिला आयोग,

मानवाधिकार आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग समेत दिल्ली से फैक्ट फाइंडिंग टीम

के सदस्य संदेशखाली पहुंचे। तब परत-दर-परत और खुलासे हुए और संदेशखाली

सुर्खियों में आया। शाहजहां को गिरफ्तार नहीं करने की वजह से बंगाल पुलिस

की खूब किरकिरी हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें