मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व आईपीएस शीलवर्धन सिंह ने यूपीएससी सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 15 जनवरी । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पूर्व

महानिदेशक और 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी शीलवर्धन सिंह ने सोमवार को संघ

लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के मुख्य भवन के सेंट्रल हॉल में यूपीएससी के

सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें यूपीएससी के अध्यक्ष

डॉ. मनोज सोनी ने शपथ दिलाई।

केंद्र सरकार ने 11 जनवरी को

पूर्व आईपीएस अधिकारी शीलवर्धन सिंह को यूपीएससी का सदस्य नियुक्त किया था।

यूपीएससी के सदस्य के रूप में सिंह का कार्यकाल उनके कार्यालय में प्रवेश

करने की तारीख से शुरू होगा। उनकी नियुक्ति की अवधि भारत के संविधान के

अनुच्छेद 316(2) के प्रावधानों के अनुसार विनियमित की जाएगी और सेवा की

शर्तें समय-समय पर संशोधित यूपीएससी (सदस्य) विनियम 1969 द्वारा शासित

होंगी।

यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा

(आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अधिकारियों के चयन के

लिए प्रतिवर्ष सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

शीलवर्धन

सिंह एक अनुभवी खुफिया विशेषज्ञ हैं, जो रणनीतिक सोच, वैश्विक सुरक्षा

परिदृश्य और आंतरिक सुरक्षा में विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें

वर्ष 2004 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और वर्ष 2010 में

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें