मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

शारीरिक रूप से स्वस्थ्य जवान ही सेवा में बने रहेंगे : पुलिस अधीक्षक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शारीरिक रूप से स्वस्थ्य जवान ही सेवा में बने रहेंगे : पुलिस अधीक्षक

किशनगंज। बिहार पुलिस में अब केवल शारीरिक रूप से फिट जवान ही सेवा में बने रह सकेंगे। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बिहार पुलिस मैनुअल 1978 के नियम 809 के तहत स्वास्थ्य की दृष्टि से अयोग्य पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सेवानिवृत्त किया जा सकता है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि मुख्यालय के आदेशानुसार, अनफिट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई सिविल सर्जन की अध्यक्षता में गठित मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मियों को पहले उचित इलाज की सुविधा दी जाएगी। इलाज के बाद भी यदि वे फिट नहीं होते हैं, तो मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद उनकी सेवानिवृत्ति का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, पुलिस मुख्यालय ने एक ही रेंज में लंबे समय से तैनात कर्मियों के स्थानांतरण की भी योजना बनाई है। विभाग ने 15 फरवरी तक ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है, जो एक ही जिले में 8 वर्ष या उससे अधिक समय से तैनात हैं। इस मूल्यांकन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि यह आदेश पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक द्वारा सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भेजा गया है।उन्होंने कहा कि जवान फिट रहे उसके लिए परेड करवाया जाता है। वही उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों से सेहत पर ध्यान रखने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें