मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

शारदीय नवरात्रि: झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, जयकारों से गूंज उठा दरबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व सोमवार से शुरू हो गया है। नौ दिवसीय उत्सव में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना कर कलश स्थापना के साथ पर्व की शुरुआत की।

नवरात्रि के दौरान हर दिन मां के एक अलग स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व होता है।

देश की राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के 5 बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। पूरा मंदिर प्रांगण 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर प्रशासन और सेवादारों ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

सेवादार लगातार व्यवस्था में जुटे हैं, ताकि किसी भी भक्त को कोई असुविधा न हो।

मंदिर में माता का दर्शन करने पहुंची एक महिला भक्त ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि आज नवरात्रि का पहला दिन है, सबसे पहले तो मैं सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहूंगी। जब मैं छोटी थी तब से यहां आती रही हूं। मां के दरबार में आकर मन को शांति मिलती है। यहां आकर सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु आभा रौशन ने बताया कि मैं हर साल की तरह इस बार भी आई हूं। मंदिर की व्यवस्था काफी शानदार है। यहां आकर आत्मिक सुख मिलता है।

एक अन्य भक्त ने कहा कि नवरात्रि पर माता के प्रति आस्था उन्हें हर साल यहां खींच लाती है। उन्होंने बताया कि वे पूरे नौ दिनों तक प्रतिदिन दर्शन के लिए मंदिर आएंगी।

नवरात्रि के अवसर पर राजधानी दिल्ली ही नहीं, अन्य मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। दिल्ली के अधिकांश मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का रेला देखने को मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें