मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

राकांपा (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार

की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने

शरद पवार को दो दिन तक आराम करने की सलाह दी है। इसलिए शरद पवार के आज के

सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये है।

शरद पवार की पोते

विधायक रोहित पवार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि लगातार दौरों और

प्रचार सभाओं के कारण शरद पवार थकान महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्हें असहजता

महसूस हो रही थी। रोहित पवार ने कहा कि अब सब कुछ ठीक है और डॉक्टरों ने

उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

रोहित पवार ने बताया कि

पिछले 20 दिन से वे सिर्फ चार घंटे ही सोते थे। लगातार दौरे के कारण उन्हें

थकान महसूस हो रही थी। आज उनकी मेडिकल जांच की गई और हल्का उपचार किया

गया, जिससे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। रोहित पवार ने यह भी बताया कि

डॉक्टर ने उन्हें अगले दो दिन तक बोलने से मना किया है। शरद पवार सोमवार

बीड में राकांपा (एसपी) के उम्मीदवार के समर्थन में एक सभा को संबोधित करने

वाले थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें