मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

27 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कथित पत्रकार गिरफ्तार, स्टेशन पर पुलिस की कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। बिहार

नवादा रेलवे स्टेशन से सोमवार की देर रात एक कथित पत्रकार को उत्पाद पुलिस ने 27 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पत्रकार के पास से उत्पाद पुलिस ने नवबिहार दूत अखबार का आईडी भी बरामद किया है। हालांकि, बरामद आईडी की वैधता समाप्त हो चुकी है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि गिरफ्तार अकाश के पास से रॉयल स्टेग 750 एमएल का 7 बोतल, इम्पेरियल ब्लू 750 एमएल का 10 बोतल तथा आईकोनिंग व्हाईट 750 एमएल का 10 बोतल कुल 27 बोतल शराब बरामद हुआ।

जिसकी मात्रा 20.250 लीटर है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त कथित पत्रकार को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें