मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

शिवसेना के विस्तार को लेकर शायना एनसी का बड़ा बयान, ‘देश में बढ़ाएंगे ताकत’

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिवसेना के विस्तार को लेकर शायना एनसी का बड़ा बयान, ‘देश में बढ़ाएंगे ताकत’

तिरुवनंतपुरम। शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने केरल में शिवसेना के विस्तार को लेकर आईएएनएस से बातचीत में प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही दावा किया कि आने वाले दिनों में केरल से हमारी पार्टी के सांसद चुने जाएंगे।

केरल में शिवसेना के विस्तार पर शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारे जन-नेता एकनाथ शिंदे और युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. श्रीकांत शिंदे ने यह सुनिश्चित किया है कि शिवसेना लगातार मजबूत हो और इसीलिए हम पूरे देश में विस्तार कर रहे हैं।

हम 1996 से रक्तदान शिविरों, एम्बुलेंस सेवाओं और हर जिले में पदाधिकारियों के जरिए केरल में काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में आज हमारे पास 13 सांसद और 60 विधायक हैं और स्थानीय निकाय चुनावों में भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।"

शायना एनसी ने कहा, "यह गर्व की बात है कि विधानसभा में एनडीए के तीन विधायक हैं और एनडीए को शिवसेना का समर्थन हासिल है।

भाजपा और शिवसेना ने विधानसभा चुनावों के लिए दिन-रात मेहनत की। मुझे लगता है कि यह तो बस एक ट्रेलर है। आने वाले दिनों में एक से अधिक सांसद यहां से चुने जाेंगे। केरल की 20 लोकसभा सीटों पर एनडीए के सांसद निर्वाचित होंगे। हमारे नेता एकनाथ शिंदे का मानना ​​है कि संस्कृति, मूल्यों या मान्यताओं से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

यह हिंदुत्व है, लेकिन विकास के एजेंडे के साथ। इसलिए, हम 'विकसित भारत' की बात करते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत हर राज्य के विकसित बनने से होती है।"

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के. सुरेंद्रन का ने कहा, "वी.डी. सतीशन सरकार चरमपंथी ताकतों, जमात-ए-इस्लामी, मुस्लिम लीग और कट्टरपंथी तत्वों के दबाव में है।

केरल को छोड़कर बाकी सभी राज्यों ने पीएम श्री योजना को मंज़ूरी दे दी है। कर्नाटक और उससे पहले राजस्थान में (जब वहां कांग्रेस की सरकार थी) सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई थीं। केरल को छोड़कर हर जगह इसे स्वीकार किया गया है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें