मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

चार साल पुराने दिल्ली दंगा केस में शाहरुख पठान की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने आज चार साल पुराने 2020 के दिल्ली दंगा मामले के आरोपित शाहरुख पठान की जमानत याचिका पर सुनवाई की। बेंच ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई की तारीख 16 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।आरोपित शाहरुख पठान की ओर से वकील खालिद अख्तर पेश हुए। इससे पहले कड़कड़डूमा कोर्ट शाहरुख पठान की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। वकील अख्तर ने बेंच के समक्ष कहा कि इस मामले में ट्रायल में काफी देर हो रही है। शाहरुख पठान पिछले तीन साल और नौ महीने से हिरासत में है। अब तक अभियोजन पक्ष के केवल दो गवाहों के ही बयान दर्ज किए गए हैं। एक चार्जशीट और तीन पूरक चार्जशीट दाखिल की गई हैं। अभियोजन पक्ष के 90 गवाह हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में अधिकतम सजा दस साल है।उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर 2021 को कोर्ट ने सभी आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश, दंगा फैलाने और गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा होने से संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किया था। शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली से तीन मार्च, 2020 को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उसका रिवाल्वर, तीन कारतूस और मोबाइल फोन उसके घर से बरामद किया था। दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख का हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर रिवाल्वर तानने वाला फोटो वायरल हुआ था। फरवरी 2020 में हुई हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें