मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है शहीद भगत सिंह कॉलेज: रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है शहीद भगत सिंह कॉलेज: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली,। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शहीद भगत सिंह कॉलेज 60 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बात उन्होंने गुरुवार को शहीद भगत सिंह कॉलेज के डायमंड जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस गौरवशाली यात्रा के लिए पूरे कॉलेज परिवार, प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शिक्षा व्यवस्था नवाचार, कौशल, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण के नए मानक स्थापित कर रही है। शहीद भगत सिंह कॉलेज जैसे संस्थान इस राष्ट्रीय अभियान को नई ऊर्जा दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के नाम पर बने शहीद भगत सिंह कॉलेज की स्थापना 1967 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज के तौर पर हुई थी, जहां लड़के और लड़कियाँ साथ पढ़ते हैं।

शहीद भगत सिंह कॉलेज का विजन इसके मोटो 'राष्ट्र देवो भव' में समाया हुआ है। यह मोटो भारत के महान सपूत, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के उन मूल्यों को दर्शाता है, जिनके अनुसार राष्ट्र की सेवा सबसे ऊपर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें