मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गिरोह के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी की कारें बरामद की हैं। आरोपित की पहचान मेरठ निवासी काम्याब (50) के रूप में हुई है। आरोपित पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने शनिवार को बताया कि हाल के दिनों में शाहदरा में कार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एएटीएस टीम को सक्रिय किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय एवं गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक शातिर वाहन चोर चोरी की शेवरले बीट कार से ताहिरपुर चौक होते हुए दिलशाद गार्डन की ओर आने वाला है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस टीम ने उक्त स्थान के पास जाल बिछाया और आरोपित काम्याब को धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी की शेवरले बीट कार बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली-एनसीआर में कार चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर अन्य जिलों में बेचता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन और चोरी की कारें बरामद कीं। जिनमें दो मारुति ब्रेजा और एक मारुति बलेनो शामिल हैं। ये सभी वाहन दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए। आरोपित ने यह भी बताया कि वह अपने साथियों माजिद और ताजू के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह चोरी की गाड़ियों को सहारनपुर, संभल, मेरठ और राजस्थान के जोधपुर में बेचता था। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें