मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

नकली प्रोफाइल के जरिए वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगे रुपये, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नकली प्रोफाइल के जरिए वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगे रुपये, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल तरीके से की गई ब्लैकमेलिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। आरोपित एक फर्जी डेटिंग ऐप प्रोफाइल बनाकर लोगों को जाल में फंसा कर नग्न वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग करते थे और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे।पुलिस के मुताबिक पीड़ित अंकित कुमार ने साइबर थाना पुलिस क दीाे शिकायत में बताया कि एक डेटिंग ऐप पर एक महिला से बातचीत शुरू की। बाद में बातचीत व्हाट्सएप्प पर होने लगी। जहां आरोपित महिला ने न्यूड वीडियो कॉल शुरू की। जिसमें अंकित का चेहरा साफ दिख रहा था। उसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर 35 हजार की मांग की गई। डर के मारे पीड़ित ने पैसा आरोपित के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया।जब आरोपितों ने और पैसे मांगने शुरू किए तो पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही एसआई श्वेता शर्मा की देखरेख में एक टीम गठित की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि 35 हजार की रकम बंधन बैंक के उस खाते में गई, जो मंगल सिंह नामक व्यक्ति के नाम पर ऑनलाइन खोला गया था। यह खाता श्याम सिंह नामक आरोपित ने खुलवाया था और उसका संचालन भी वही कर रहा था। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए ओटोपी लेकर ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दाेनाें आरोपितभरतपुर निवासी श्याम सिंह (21) और अलीपुर निवासी मंगल सिंह को दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि श्याम सिंह लोगों को पैसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और फिर उन्हें ठगी के लिए इस्तेमाल करता था। मंगल सिंह को खाता खोलने के बदले 10 हजार रुपये दिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें