मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

शाहदरा साइबर पुलिस ने 10 लाख की ठगी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शाहदरा साइबर पुलिस ने 10 लाख की ठगी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा ने एक बड़े ऑनलाइन निवेश ठगी मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हाई रिटर्न का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए की ठगी की थी। साइबर पुलिस थाना शाहदरा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए।

यह मामला ई-एफआईआर नंबर 24/26 दिनांक 2 फरवरी 2026 के तहत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता अमित कुमार जैन, निवासी सुभाष पार्क, शाहदरा, ने बताया कि दिसंबर 2025 में वह एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश पर गारंटीड और हाई रिटर्न का लालच दिया। आरोपियों की बातों पर भरोसा कर उन्होंने कुल 10 लाख रुपए का निवेश किया।

लेकिन पैसा जमा करने के बाद न तो कोई रिटर्न मिला और न ही रकम वापस की गई। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें सभी माध्यमों से ब्लॉक कर दिया, जिससे साफ हो गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई सचिन कुमार, एचसी अजीत, एचसी पुनीत तेवतिया, एचसी राजेश और एचसी प्रवीण शामिल थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में टीम ने तकनीकी और डिजिटल विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान यह पता चला कि ठगी की रकम का एक हिस्सा इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में ट्रांसफर किया गया था, जिसे रोहिणी क्षेत्र से संचालित किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने गोपाल विहार, विजय विहार फेज-2, रोहिणी में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित (26), संदीप (42) और कमल कुमार (41) के रुप में हुई। तीनों आरोपी दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले हैं। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से तीनों की संलिप्तता की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सीधे लोगों को ठगने के बजाय म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे। इन खातों के जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर कर असली अपराधियों की पहचान छुपाई जाती थी।

यह गिरोह साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा होकर काम कर रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 6 डेबिट कार्ड, व्हाट्सएप चैट, बैंक डिटेल्स सहित डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं, जो इस पूरे रैकेट के अहम सबूत माने जा रहे हैं।

पुलिस अब इस साइबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने, पूरी मनी ट्रेल को ट्रेस करने और पीड़ित की रकम बरामद करने के प्रयास में जुटी है। साथ ही, ऐसे ऑनलाइन निवेश घोटालों के बड़े नेटवर्क का भी खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें