मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

इस्लामाबाद कोर्ट ब्लास्ट को लेकर शहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दिया मुंहतोड़ जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इस्लामाबाद कोर्ट ब्लास्ट को लेकर शहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर आरोप लगाया। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी पीएम के इन आरोपों पर तगड़ा पलटवार किया है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत स्पष्ट रूप से विक्षिप्त पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।"

उन्होंने कहा, "देश में चल रहे सैन्य प्रेरित संवैधानिक विध्वंस और सत्ता-हरण से अपनी जनता का ध्यान हटाने के लिए भारत के विरुद्ध झूठे ब्यान गढ़ना पाकिस्तान की एक पुरानी चाल है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय वास्तविकता से भली भांति परिचित है और पाकिस्तान की हताशापूर्ण और ध्यान भटकाने वाली चालों से गुमराह नहीं होगा।"

पाकिस्तान अक्सर दुनिया के सामने अपनी फजीहत करवाता रहता है। पाकिस्तान इकलौता ऐसा देश है, जिसे बेइज्जती करवाने के लिए किसी और की जरूरत नहीं पड़ती।

शहबाज सरकार के मंत्री इस काम को करने का हुनर रखते हैं। इसका ताजा उदाहरण इस्लामाबाद कोर्ट धमाके में देखने को मिला।

दरअसल, धमाके को लेकर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, "ये हमले भारत के समर्थन से होने वाले आतंकवाद का हिस्सा हैं, जिनका मकसद पाकिस्तान को अस्थिर करना है। अफगानिस्तान की जमीन से भारत की सरपरस्ती में किए जा रहे इन हमलों की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "हम जंग की हालत में हैं। हमला अफगान सीमा या बलूचिस्तान में नहीं, बल्कि इस्लामाबाद में हो रहा है। तालिबानी शासक पाकिस्तान में आतंकवाद को रोक सकते हैं, लेकिन इस्लामाबाद तक यह जंग लाना काबुल की तरफ से एक संदेश है।"

एक ओर शहबाज शरीफ का कहना है कि यह धमाका भारत के समर्थन में हुआ। वहीं उनके खुद के रक्षा मंत्री का कहना है कि ये हमला तालिबान की तरफ से किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बयान ही आपस में मेल नहीं खा रहे। इस तरह से भारत को बदनाम करने की पाकिस्तान की झूठी चाल फिर से बेनकाब हो गई।

खास तौर से शहबाज शरीफ का ये बयान तब सामने आया, जब सीमा पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हिंसक तनाव जारी है। आलम ये है कि तीन राउंड की वार्ता के बाद भी दोनों देशों के बीच बात नहीं बनी। एक तरफ दोनों पक्षों के बीच कतर और तुर्किए की मध्यस्थता में बैठक चल रही थी तो दूसरी ओर अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी हमले का दावा किया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें