मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीयमंत्री शाह ने आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने

आज सुबह लोगों को देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा, '' विठुमौली की पूजा के लिए प्रसिद्ध इस मंगल

दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। श्री विट्ठल और रखुमाई हम सभी को सुख,

समृद्धि और प्रगति का आशीर्वाद दें।''

उल्लेखनीय है कि सनातन हिंदू

आर्य वैदिक परंपरा में एकादशी व्रत का महत्वपूर्ण स्थान है। आषाढ़ मास के

शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। कहीं-कहीं इस तिथि को

'पद्मनाभा' भी कहते हैं। सूर्य के मिथुन राशि में आने पर ये एकादशी आती

है। इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ माना जाता है। इस दिन से भगवान श्री हरि

विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और फिर लगभग चार माह बाद तुला राशि में

सूर्य के जाने पर उन्हें उठाया जाता है। उस दिन को देवोत्थानी एकादशी कहा

जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें